फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 11 -- फर्रुखाबाद। कमालगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत रूनी चुरसाई में इन दिनों ग्रामीण काफी दिक्कतों में हैं। मुख्य मार्ग पर जलभराव है जिससे आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। चुरसाई गांव में पांच साल से नाली निर्माण न कराये जाने से जलभराव हो रहा है। इस कारण मुख्य रोड से निकलने में बच्चे गिरकर चोट खा रहे हैं। कई बार अधिकारियों से कहा जा चुका है लेकिन इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसके चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समस्या का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो इसको लेकर बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे। अरविंद राजपूत, सुमित, जयसिंह, प्रदीप कुमार, संतराम, रवीश, अनार सिंह, रामऔतार, ज्ञानवती, रामबेटी, किशनबाबू, संजीव कुमार आदि ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर काफी समय से जलभराव की समस्या बनी है...