रुद्रपुर, फरवरी 4 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर में ग्रीष्मकालीन धान की खेती को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2025 के बाद से जिले में ग्रीष्मकालीन धान की नर्सरी तैयार करने और रोपाई पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लागू है। जिले में अनाधिकृत रूप से तैयार की जा रही धान की नर्सरियों को नष्ट करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। हालांकि, प्रशासन ने जलभराव वाले उन खेतों को राहत दी है। जहां मक्का की खेती संभव नहीं है। ऐसे क्षेत्रों में ग्रीष्मकालीन धान की नर्सरी और रोपाई की अनुमति निर्धारित प्रक्रिया के तहत दी जा सकेगी। इसके लिए कृषकों को कृषि विभाग के विकासखंड या न्यायपंचायत कार्यालय और राजस्व विभाग में आवेदन करना होगा। इसमें भूमि का विवरण अनिवार्य होगा। कृषि एवं राजस्व विभाग के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.