हरदोई, जनवरी 22 -- हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विवेकानंद सभागार में 15वें वित्त आयोग के तहत संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर बैठक हुई। इसमें जनपद की विभिन्न नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के साथ कार्ययोजना और विकास कार्यों पर चर्चा। जिलाधिकारी ने नगर निकायों में नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग सड़कों और जल निकासी की वर्तमान स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या है वहां नाली निर्माण और खड़ंजा मरम्मत, पेयजल व्यवस्था के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना में शामिल किया जाए। 15वें वित्त आयोग से होने वाले निर्माण कार्यों में ईंट और सामग्री की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। सभी कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। नाली, खड़ंजा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.