लखनऊ, फरवरी 7 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम के जोन तीन में आईआईएम रोड पर स्थित मधुपुरम कॉलोनी में सालों से चली आ रही जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने मलबा डलवा दिया। जलभराव की समस्या तो दूर नहीं हुई, कॉलोनी का मुख्य मार्ग ही बंद हो गया। अब लोगों को पीछे से घूम कर जाना पड़ रहा है। नगर निगम की इस लापरवाही से लोगों में नाराजगी है। भिठौली क्षेत्र में मधुपुरम कॉलोनी स्थित है। हाईवे से कॉलोनी में जाने का जो मुख्य रास्ता है, वहां कुछ सालों से नियमित जलभराव की समस्या बनी हुई है। कॉलोनी की नालियों का निकास नहीं है। हाईवे के नाले से उसे मिलाने का अनुरोध कई बार कॉलोनी के लोग कर चुके हैं, लेकिन नगर निगम इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाता। कॉलोनी निवासी गौरव सिंघल ने बताया कि शुक्रवार की सुबह नगर निगम का एक वाहन आया तो कॉलोनी की मुख्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.