संभल, फरवरी 14 -- सीकरी गेट समेत कई मोहल्लों मे लोग पिछले एक सप्ताह से जलभराव की समस्याओं से जूझ रहे है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शुक्रवार को सीकरी गेट पर प्रदर्शन कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई। जिला अध्यक्ष सागर गुप्ता ने कहा कि नाले बनाने के नाम पर ठेकेदार द्वारा व्यापारियों का पिछले दस दिनों से उत्पीड़न किया जा रहा है । सीकरी गेट, महाजन मोहल्ला की चारों तरफ नाले बनाने के कारण पानी भरा हुआ है। जिससे व्यापारियों और नागरिकों को असुविधा हो रही है। नाले के पानी के कारण व्यापारियों का पिछले दस दिनों से व्यापार चौपट हो चुका है। उनकी दुकानों और मकान में पानी घुस रहा है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे है । गंदे पानी के कारण बीमारियां पैदा हो रही है। शनिवार को महा शिवरात्रि के मौके पर कांवडियों का नगर भ्रमण रहेगा। ऐसे में कां...