अमरोहा, नवम्बर 13 -- ब्लाक गंगेश्वरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत जीवपुर मुस्तकम के गांव खाजेपुर में मुख्य मार्ग पर काफी लंबे समय से जलजमाव की समस्या बनी है। गुरुवार को ग्रामीणों ने मौके पर प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकरियों ने कहा कि गत वर्ष से मुख्य मार्ग पर जलभराव है। गांव में जल निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। घरों का गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। आरोप लगाया कि गांव में सफाई भी नहीं की जा रही है। चारों ओर गंदगी की भरमार है। मुख्य मार्ग पर जलभराव से आने जाने में महिलाओं व बच्चों सहित सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों की अनदेखी के चलते लोग गंदे पानी के बीच से निकलने के लिए मजबूर हैं। आए दिन मोटरसाइकिल व साइकिल सवार पानी में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार ब्लॉक स्तरीय अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.