मैनपुरी, दिसम्बर 15 -- ग्राम महानंदपुर में हो रहे जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से शिकायत की है। सोमवार को ग्राम महानंदपुर के एक दर्जन से अधिक ग्रामीण तहसील पहुंचे। एसडीएम के न मिलने पर ग्रामीणों ने तहसीलदार गौरव कुमार को शिकायती पत्र सौंपते हुए समस्या से अवगत कराया। बताया कि गांव के तालाब में अधिक पानी भर जाने तथा लंबे समय से सफाई न होने के कारण तालाब का पानी गांव की गलियों में फैल रहा है। नालियां अवरुद्ध होने से जल निकासी नहीं हो पा रही, जिससे पूरे गांव में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...