हापुड़, दिसम्बर 24 -- पिलखुवा। नगर के मोहल्ला सद्दीकपुरा की मुख्य सड़क पर लंबे समय से बने जलभराव ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। आए दिन हो रही परेशानियों से तंग आकर मंगलवार को मोहल्लेवासियों ने सड़क पर प्रदर्शन कर नगर पालिका के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। प्रदर्शन के चलते कुछ देर तक आवागमन भी प्रभावित रहा। लोगों का कहना है कि सड़क पर हर समय पानी भरा रहता है। पैदल चलने वालों को भारी दिक्कत होती है, जबकि दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर गिर जाते हैं। घरों के अंदर तक गंदा पानी चले जाने से दिक्कत होती है। लोगों ने बताया कि जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। नगर पालिका में अफसरों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया गया। इसी नाराजगी के चलते लोगों को प्रदर्शन...