संभल, फरवरी 15 -- चन्दौसी में सीकरी गेट पर बीते दो सप्ताह से जलभराव की समस्या बनी हुई है। जिससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ है जिसके चलते रविवार को व्यापारियों व लोगों ने नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल युवा के जिलाध्यक्ष सागर गुप्ता ने कहा कि लगभग 15 दिन से सीकरी गेट में नाला निर्माण होने की वजह से सड़क पर जलभराव के कारण व्यापारियों व आम जनता का जीना दुश्वार हो गया है। सप्ताह भर से किसी भी व्यापारी ने पानी के जलभराव की वजह से दुकान नहीं खोली। जिससे रोजी-रोटी का संकट आ गया था। कई बार मौखिक और लिखित रूप से पालिका के अधिशासी अधिकारी को अवगत कराया गया कि व्यापारियों की लगभग 50 दुकान जलभराव की वजह से पिछले 12 दिन से प्रभावित है। इनका व्यापार चौपट हो गया। पानी के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.