मेरठ, फरवरी 4 -- मेरठ वार्ड-2 अंतर्गत मलियाना, गंगा कॉलोनी क्षेत्र में जलभराव की सूचना पर मेयर हरिकांत अहलूवालिया क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे। लोगों ने मेयर और निगम अधिकारियों का घेराव कर दिया। निरीक्षण के दौरान इलाके की हालत अत्यंत दयनीय पाई गई, जहां सड़कों पर पानी जमा होने के कारण बच्चों को स्कूल जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मेयर ने आश्वासन दिया अब इलाके में जलभराव नहीं होगा। मेयर से वार्ड-2 अंतर्गत मलियाना, गंगा कॉलोनी, नंदनी कुंज, बॉबी कॉलोनी, शांतिकुंज आदि में जलभराव होने, सड़क बदहाल होने की शिकायत की। इस पर मेयर, अपर नगर आयुक्त व प्रभारी जीएम जल पंकज कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह और जेई, एई को लेकर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने मेयर को बताया कि उन्होंने आज तक इस इलाके को जलभराव से मुक्त नहीं देखा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.