अलीगढ़, जनवरी 7 -- अलीगढ़, संवाददाता। आईटीआई रोड पर मंगलवार को पानी की मुख्य लाइन टूटने ने सप्लाई बंद हो गई। सड़क पर जलभराव हो गया। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश पनप उठा। आक्रोशित लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। रोड जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों से करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से तीखी नोकझोंक हो गई। आईटीआई रोड पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। इस रोड पर मंगलवार को पानी सप्लाई की मुख्य लाइन टूट गई। इससे सड़क पर जलभराव हो गया। पानी की सप्लाई बाधित हो गई। इससे पेयजल संकट खड़ा हो गया। लोगों ने नगर निगम व सड़क निर्माण कर रही कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया। आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान निर्माणदायी कंपनी के कर्मचारियों द्वार पानी की मुख्य पाइपलाइन को तोड़ दिया गया। इससे पाइपलाइन में 10- 12 बड़े-बड़े छेद हो गए। सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.