लखीसराय, जुलाई 16 -- चानन, निज संवाददाता। नागपंचमी पर्व को लेकर प्रसिद्ध जलप्पा स्थान मंदिर में पूजा अर्चना को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगा। इस दौरान मंदिर परिसर में आस्था व भक्ति का उद्भूत नजारा दिखा। भीड़ का आलम यह था कि दिन चढ़ने के साथ ही मंदिर परिसर में कहीं तिल रखने का जगह नहीं बच रहा था। रामायण काल की किवदंतियों से मां जलप्पा माई का मंदिर क्षेत्र ही नहीं बल्कि आस पास के जिलों के लोगों की आस्था का केन्द्र बना हुआ है। यही वजह है कि प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को यहां अच्छी खासी भीड़ जुटती है। संतान प्राप्ति की कामना को लेकर महिलाएं यहां आंचल फाड़ कर चढ़ाती है। जिस महिला को संतान नहीं होता है, या फिर जन्म उपरांत संतान की मृत्यु हो जाती है वैसी महिलाओं को जलप्पा माई के आर्शीवाद से पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। जलप्पा स्थान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.