औरंगाबाद, जनवरी 2 -- हसपुरा प्रखंड के जलपुरा गांव के खेल मैदान में शुक्रवार को 34वें जेसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। पीरु और मनार क्रिकेट टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें मनार की टीम ने जीतकर ट्रॉफी हासिल कर ली। नकुल सिंह ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि गोह के पूर्व विधायक प्रो. रणविजय कुमार के बड़े सुपुत्र श्री कृष्ण सिंह उर्फ श्रीबाबू ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों और आयोजन समिति के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल का आयोजन होने से गांव में सद्भाव का माहौल बना रहता है। साथ में खिलाड़ियों का मानसिक और शारिरिक विकास होता है। जिप प्रतिनिधि मो. एकलाख खां ने विजेता और उपविजेता को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। पैक्स अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी ने विजेता को 10 हजार और उपविजेता को पांच हज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.