गढ़वा, जनवरी 1 -- गढवा। कांडी थानांतर्गत भारत पहाड़ी गांव निवासी उमेश कुमार की पत्नी 25 वर्षीया पूनम देवी गुरुवार को आग से जलकर घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पूनम घर में खाना बनाने के लिए आग जलाई थी। उसी क्रम में वह अपने बच्चों को स्वेटर पहनाने लगी। उसी दौरान उसकी नाइटी में आग पकड़ लिया। उसके बाद परिजनों ने आग बूझाकर उसे मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.