पटना, जुलाई 18 -- वार्ड-47 के शिवशक्ति नगर चौराहे पर शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने जलनिकासी नहीं होने से नाराज होकर प्रदर्शन किया। स्थानीय जनप्रतिनिधि के खिलाफ नारेबाजी की। पाटलिपुत्र नगर विकास समिति और युवा समाजसेवी पंकज सिन्हा और रितेश कुमार के नेतृत्व में कॉलोनीवासियों ने प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करने वाले लोगों ने सवाल खड़ा किया है कि आखिर क्या कारण है कि निगम की ओर से बनाया गया नाला तथा नमामि गंगे परियोजना की ओर से बनाया गया नाला पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया है। यह जांच का विषय है। प्रदर्शन में कस्तूरबा नगर, पंचवटी नगर, महावीर कॉलोनी, ज्योति कॉलोनी, श्रमजीवी कॉलोनी, साकेतपुरी, अलका कॉलोनी, शिवशक्ति नगर के लोगों ने भाग लिया। महीनों से जलजमाव के कारण जलजनित रोग के लोग शिकार होने लगे हैं। प्रदर्शन में पवन मेहता, सुरेंद्र पांडेय, पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.