मऊ, फरवरी 14 -- पूराघाट। कोपागंज नगर पंचायत के नयापुरा मुस्लिम बस्ती में नाली के अभाव में रास्ते पर नली का गंदा पानी जमा हो रहा है। इससे परेशान होकर मोहल्लावासियों ने प्रदर्शन कर समाधान की मांग की है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि लगभग 200 घरों का नाली का पानी एवं बारिश का पानी किसी के जमीन में बहा करता था, लेकिन जबसे उन्होंने अपनी जमीन को बाउंड्री वॉल करा लिया है, तबसे नाली का पानी दो-तीन महीनों से रास्ते पर जमा हो रहा है। जिससे मोहल्ले से बाहर पानी निकासी बंद हो गया है। जबकि लोगों की शिकायत पर 20 दिन पहले नगर पंचायत अध्यक्ष मौके पर आकर समस्या से अवगत भी हुए थे। लेकिन अभी तक इसे लेकर किसी प्रकार की कार्रवाई शुरु नहीं की गई है। जिससे आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। आक्रोश जताने वालों में मोहम्मद दानिश, मोहम्मद असद, मोहम्मद मजहर, मोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.