मधुबनी, फरवरी 22 -- मधुबनी । नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 18 में जलजमाव की समस्या लगातार विकराल रूप धारण करती जा रही है। आमतौर पर बारिश के मौसम में जलजमाव यहां की पुरानी समस्या रही है, लेकिन इस बार हालात और भी चिंताजनक हैं। बीते करीब दस दिनों से बिना बारिश के ही इलाके की सड़कों पर गंदा पानी जमा है, जिससे स्थानीय लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।वार्ड 18 की यह सड़क महिला कॉलेज, रेलवे स्टेशन, टाउन क्लब फील्ड और थाना मोड़ को जोड़ने वाली प्रमुख लिंक सड़क है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं। सुबह दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं, बुजुर्ग और महिलाएं सभी इसी रास्ते से गुजरते हैं। लेकिन सड़कों पर भरे गंदे पानी ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को मुश्किल बना दिया है। पैदल चलना तो दूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.