संतकबीरनगर, जून 24 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नाथनगर ब्लाक के ग्राम पंचायत बन्धूपुर में अधूरी पड़ी पिच सड़क के गड्ढे में भारी जल जमाव हो गया है। जलभराव के चलते पैदल, राहगीर व वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। चपेट में आकर लोग चुटहिल हो रहे हैं शिकायत के बाद कोई कार्रवाई न होने पर सोमवार को ग्रामीण भड़क गए। प्रदर्शन कर अधूरी सड़क को तत्काल बनाकर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि एक माह पूर्व खोरिया बाजार से सड़क निर्माण कार्य बन्धुपुर गांव तक हुआ। खमोखर गांव तक पिच सड़क बननी थी। लेकिन ठेकेदार द्वारा कुछ जगह निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। सड़क खुदाई करके कार्य छोड़ कर ठेकेदार फरार हो गया। जिससे अधूरी सड़क में बने गड्ढे में बरसात के कारण दो से तीन फीट पानी इकठ्ठा हो गया है। जो ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.