गंगापार, जनवरी 12 -- बेलन नहर से संबन्धित जलना माइनर की साफ-सफाई ठीक ढंग से न होने से टेल तक सिंचाई का पानी पहुंचने से पहले माइनर टूट गई। जिससे ममोली गॉव सहित अन्य गॉवों के किसान सिंचाई के पानी को लेकर परेशान हैं। किसानों ने बताया कि माइनर के टूट जाने से 50 बीघे में बोई गई गेहूं की फसल नष्ट हो गई। ममोली गॉव के किसान हरीलाल यादव, पप्पू यादव, रवीन्द्र शुक्ला, कैलाशनाथ शुक्ला सहित कई ने बताया कि बेलन नहर से संबन्धित ठेकेदार ने माइनर की साफ-सफाई में जेसीबी का प्रयोग कर रखा था। जिससे कई जगह माइनर क्षतिग्रस्त हो गई। जब भी सिंचाई का पानी छोड़ा जाता है। माइनर टूट जाती है। इसकी शिकायत इंजीनियरों से की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। उधर तिगजा गांव के सामने से निकली बरसैता माइनर में अधिकारियों ने किसानों की सिंचाई समस्या का ध्यान दिए बिना कम छमता...