रांची, फरवरी 21 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। खलारी थाना क्षेत्र की केडीएच स्थित डीजी सेट बिल्डिंग में 32 वर्षीय मजदूर जियाउल अंसारी की दम घुटने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात की है। मृतक रामगढ़ जिला के जेरियो (रजरप्पा) का निवासी था और मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि मजदूर बंद कमरे में कोयले का जलता चूल्हा रखकर सो गया था। आशंका है कि कोयले के जलने से उत्पन्न जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण कमरे में ऑक्सीजन की कमी हो गई, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर शनिवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था जिसे तोड़कर शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी खलारी पहुंच गए। जिस ठेकेदार के अधीन जियाउल अंसारी कार्यरत था उसकी ओर से...