आगरा, मार्च 15 -- समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को दलितों के मसीहा कहे जाने वाले कांशीराम की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजति अर्पित की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर सामाजिक न्याय की मशाल जलती रहेगी। जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा, महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहा कि कांशीराम ने बहुजनों को राजनैतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए संघर्ष किया। सरकारी कर्मचारियों के बीच पैठ बनाई। अब पीडीए के तहत समाजवादी पार्टी भी अल्पसंख्यक और दलितों को सम्मान देने की लड़ाई लड़ रही है। यही कारण है कि इस वर्ग के लोग सपा के साथ खड़े हैं। नेताओं ने कहा कि उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है। सुरेंद्र चौधरी, हरिमोहन राजपूत, पवन प्रजापति, मधुकर अरोड़ा, प्रबल यादव, राकेश अग्रवाल, सोमेश गुप्ता, संत...