बुलंदशहर, जून 19 -- जलती कार से चीखें निकल रहीं थी। देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में सब कुछ खत्म हो गया। परिवार के पांच लोगों की जान चली गई। बची तो सिर्फ इकलौती गुलनाज। जहांगीराबाद में कार पुलिया से टकराने के बाद करीब छह फीट गहरी खाई में पलट गई। पुलिस के मुताबिक कार पेट्रोल की थी। आशंका जताई जा रही है कि हादसे के बाद पेट्रोल रिसाव के चलते कार में आग लग गई। कार पलटने के दौरान गुलनाज पुत्री तनवीर खिड़की की तरफ थी। मौके पर मौजूद एक राहगीर ने हिम्मत दिखाते हुए कर का शीशा तोड़ा और गुलनाज को बाहर खींच लिया। हादसे में जिंदा बची गुलनाज की एक टांग टूट गई और उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुलनाज को बाहर खींचने के बाद अन्य लोगों को भी कार से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन कार में भीषण आग लग गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.