सिमडेगा, अगस्त 14 -- जलडेगा/बानो/कुरडेग, प्रतिनिधि। जलडेगा प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को तिरंगा यात्रानिकाली गई। तिरंगा यात्रा पीएमश्री स्कूल मैदान से निकल कर प्रखंड मुख्यालय पहुंची। जहां ग्रामीणों ने बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार को एक तिरंगा झंडा भेंट किया। मौक़े पर अजादी के लिए लड़ने वालों एवं शहीदों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। मौक़े पर मोतीलाल ओहदार, सुभष साहु, जोगेश बिन्झीया आदि उपस्थित थे। बानो प्रखंड मुख्यालय में भाजपा मंडल बानो कमेटी के द्वारा बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसका नेतृत्व मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह ने किया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ बानो जयपाल सिंह मुंडा से प्रारंभ होकर बानो बिरसा चौक तक गई। मौके पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद के ...