सिमडेगा, फरवरी 19 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के केलूगा में तीन दिवसीय यज्ञ महोत्सव का आयोजन 21 फरवरी से शुरु होगा। शिव परिवार एवं बजरंग बली समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 21 फ़रवरी को कलश यात्रा एवं अधिवास पूजन, 22 फ़रवरी को सुबह से हरे नाम के साथ अखंड कीतर्न का शुभारंभ होगा। 23 फ़रवरी को हवन पुर्णाहुति नगर भ्रमण और भंडारा के साथ यज्ञ का समापन किया जाएगा। समिति के जोगे बिन्झिया ने बताया कि अखंड कीर्तन में विभिन्न गांव के कीर्तन मंडली भाग लेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...