भभुआ, दिसम्बर 5 -- हिन्दुस्तान अखबार में खबर प्रकाशित होने के 24 घंटों में की कार्रवाई, नागरिकों ने समस्या का समाधान कराने के लिए जताया आभार मोहनियां के वार्ड 10 और 11 के लोगों को जलजमाव से मिलेगी राहत नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी स्थल पर खड़े होकर करवा रहे सफाई (हिन्दुस्तान असर/बोले भभुआ/पेज पांच की लीड खबर) मोहनियां, एक संवाददाता। अब मोहनियां शहर के वार्ड 10 और 11 में निवास करने वाले लोगों को जलजमाव से कुछ हद तक मुक्ति मिल सकेगी। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में 'बोले भभुआ' कॉलम में 4 दिसंबर को 'वार्ड 10 ओर 11 में जलजजमाव से नारकीय जीवन जी रहे लोग' प्रकाशित खबर पर नगर पंचायत प्रशासन ने संज्ञान लिया और शुक्रवार को नाले की उड़ाही शुरू करा दी। इस समस्या से दोनों वार्ड के लोग पिछले दो माह से त्रस्त थे। नाली का गंदा पानी ओवरफ्लो कर गलियों ...