पलामू, जुलाई 1 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला मुख्यालय सिटी में मेदिनीनगर निगम क्षेत्र के सुदना निवासी 5 दिनों से जलजमाव से परेशान है। गायत्री मंदिर के पास मुख्य सड़क और बाईपास को जोड़ने वाली सड़क पर पानी भरा हुआ है जिसके कारण आवागमन करने वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। खाश तौर पर पैदल चलने वाले लोग निरंतर वाहनों के चक्के से पानी पड़ने से परेशान है। कई दिनों से जलजमाव के बाद भी नगर निगम के अधिकृत जिम्मेदार व्यक्ति ने अबतक इस स्थान का सुधि नहीं लिया है। परिणाम यह है कि आने जाने लोग परेशान है। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त विश्वजीत महतो ने बताया कि मंदिर प्रबंधन और बगल के घर निर्माण करने वाले व्यक्ति के आपसी विवाद में यह समस्या उत्पन्न हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...