पटना, मार्च 25 -- नौबतपुर खगौल मुख्य मार्ग पर जलजमाव को लेकर लोगों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। लोगों ने सड़क पर गंदे पानी के बीच बैठकर प्रदर्शन किया। लगभग तीन घंटे बाद नौबतपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल राज ने आश्वासन पर लोग शांत हुए। इसके बाद उग्र लोगों ने धरना समाप्त किया। दानापुर स्टेशन से खगौल नौबतपुर मुख्य मार्ग की दूरी लगभग 14 किलोमीटर है। इस मार्ग से दानापुर स्टेशन से नौबतपुर होते हुए मसौढ़ी, औरंगाबाद की मुख्य सड़क होकर गुजरती है। लोगों ने बताया कि नौबतपुर खगौल की यह सबसे पुरानी सड़क मार्ग है, जो ब्रिटिश काल में बना था। समाजसेवी मुन्ना खान ने बताया कि यह सड़क पिछले लगभग 3 वर्षों से बदहाल है। नौबतपुर मुख्य मार्ग के नौबतपुर रेफरल अस्पताल के समीप सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। नाली की सुचारू रूप से व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.