आजमगढ़, जुलाई 29 -- लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। हरैया विकास खंड क्षेत्र के आराजी देवारा नैनीजोर नई बस्ती गांव के जर्जर रास्ते की दस वर्ष बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई। इस मार्ग पर जलजमाव से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को पानी से भरे मार्ग पर धान की रोपाई कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाया। आराजी देवारा नैनीजोर नई बस्ती गांव का मुख्य मार्ग बीते 10 वर्ष से जर्जर होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढे में तब्दील हो चुके इस मार्ग पर बारिश का पानी भर जाने से समस्या और बढ़ गई है। जलजमाव के चलते अक्सर इस मार्ग पर राहगीर से लेकर दो पहिया सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों का पैदल आना-जाना दुश्वार हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.