भागलपुर, दिसम्बर 26 -- नगर परिषद के वार्ड 24 सहित दक्षिणी क्षेत्र मे होने वाले जलजमाव से जल्द निजात मिलने की संभावनाएं प्रबल हो गई है। विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल के पहल पर मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना द्वारा बुडको को राशि देकर नाला निर्माण कराया जा रहा है। बुडको के द्वारा नाला का निर्माण अब्जूगंज हॉल्ट से दक्षिण कसमाबाद तक नाला निर्माण कार्य चल रहा है। कहते हैं नाला निर्माण के बाद दक्षिणी क्षेत्र के लोगों को इससे फायदा होगा। गुरुवार को विभाग के जेई और एई ने स्थल निरीक्षण किया। अधिकारी ने नाला का निर्माण सही तरह से होने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...