हाजीपुर, फरवरी 13 -- लालगंज । संवाद सूत्र लालगंज के गांधी चौक से नुनु बाबू चौक जाने वाली सड़क पर लंबे समय से जलजमाव की समस्या झेल रहे आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को बांस-बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया। स्थानीय विकास साहू, विपिन महतो, अरविंद साह, श्रवण साह, मीणा साहू, रंजू साहू, मालती देवी सहित अन्य मोहल्ला वासियों ने बताया कि कि यह रिहायशी इलाका होने के साथ-साथ अत्यंत व्यस्त मार्ग है। यहां से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। बावजूद इसके इस जगह पर काफी दिनों से नाला के गंदा पानी का जमाव बना हुआ है। इस सड़क से कॉमर्स कॉलेज, महाराणा प्रताप चौक और रेफरल अस्पताल जाने वाले मरीज व उनके परिजन सहित खरीददारी करने वाले लोग बाजार आते-जाते हैं। कई चिकित्सकों का क्लीनिक भी इस मार्ग में होने के कारण दूर-दराज से लोग यहां पहुंचते हैं। जलजमाव की स्थित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.