मधुबनी, फरवरी 5 -- मधुबनी । मधुबनी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 9 अंतर्गत संतुनगर से लहेरियागंज जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बदहाली की मार झेल रही है। यह सड़क लगभग पूरे वर्ष गंदे पानी के जलजमाव से घिरी रहती है, जिससे इस मार्ग से होकर गुजरने वाले स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालात इतने खराब हैं कि पैदल चलना तो दूर, दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन भी जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह नालियों का गंदा पानी बहकर जमा हो जाता है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण थोड़ी सी बारिश में ही सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। कई दिनों तक पानी जमा रहने से सड़क पर छोटे-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें कीचड़ भरा रहता है। इससे आए दिन फिसलन और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इस मार्ग से प्रतिदिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.