मधुबनी, अक्टूबर 11 -- हरलाखी,एक संवाददाता। बासोपट्टी बाजार स्थित महावीर चौक पर बासोपट्टी पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर दो के लोगों ने शनिवार को जल निकासी की मांग को लेकर मुख्य सड़क को जाम किया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क पर आवागमन बाधित कर टायर जलाकर प्रदर्शन भी किया। स्थानीय प्रशासन को मामले की सूचना मिलते ही आनन फानन में जाम स्थल पर पहुंची। इस दौरान मुख्य सड़क जाम कर आक्रोशित लोग जलजमाव की समस्या त्वरित दूर करने के लिए मांग करने लगे। सभी लोग सड़क पर उतर कर प्रशासन से गुहार लगाने लगे। इधर करीब एक घंटे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। आक्रोशित लोग सड़क जाम कर नारेबाजी भी करने लगे। कई बड़ी वाहनों से स्कूल बस आवागमन बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई दिनों से जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए अधिकारियों से गुहार लगाए जा रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.