मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- औराई। प्रखंड परिसर में रतवारा पश्चिमी पंचायत के मुखिया अबु बकर जलनिकासी की समस्या को लेकर तीसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे। धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि हजारों हेक्टेयर जमीन में पानी लगा हुआ है। खेती नहीं हो पा रही है। नहर की मुहानी को बंद कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस मौके पर पुरुषोत्तम कुमार, तनवीर आलम आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...