मधुबनी, जनवरी 28 -- मधुबनी । नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 और 13 आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में बदहाली का दंश झेल रहे हैं। विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के तमाम दावों के बावजूद इन वार्डों की स्थिति में अब तक कोई ठोस सुधार नजर नहीं आया है। यहां रहने वाले लोग वर्षों से जलजमाव, गंदगी और जर्जर सड़कों जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई होती नहीं दिख रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर चुनाव के समय जनप्रतिनिधि क्षेत्र में आकर विकास के बड़े-बड़े वादे करते हैं। सड़कों, नालियों, सफाई और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की बातें की जाती हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद ये सभी वादे कागजों तक ही सीमित रह जाते हैं। नतीजतन, वर्षों बीत जाने के बावजूद वार्ड 12 और 13 के निवासी आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करने को म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.