पलामू, जून 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में मानसून की बारिश शुरू हो गई है। परंतु विभिन्न सार्वजनिक स्थानों की सफाई, कचरे के ढेर का ससमय उठाव, जलजमाव की समस्या का समाधान की दिशा में पहल अधूरा है। विभिन्न रसायन का छिड़काव अबतक जिले के किसी हिस्से में नहीं हो सका है। मानसून के प्रारंभ में जलजमाव, गंदे पानी को पीने आदि से जलजनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। पलामू में भी बड़ी संख्या में लोग इन्फेक्शन, वायरल बुखार, टाइफाइड बुखार, पेट खराब होने, डायरिया की चपेट में आने से परेशान होते हैं। मानसूनी बारिश शुरू होने के साथ अस्पताल में मरीजों की संख्या में भी अत्यधिक वृद्धि देखी जाती है। गांव सहित शहरों में भी सार्वजनिक स्थलों पर जलजमाव बढ़ जाता है। जलजमाव बढ़ने से कीड़े अपना डेरा जमा लेते है। इससे आसपास में बीमारियां बढ़ने लगती है। मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.