नई दिल्ली, जुलाई 23 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। बारिश के कारण राजधानी में हो रहे जलभराव ने डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के खतरे को बढ़ा दिया है। इस पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री और दिल्ली नगर निगम पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और निगम नींद में हैं। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि 16 जुलाई तक डेंगू के 246, मलेरिया के 101 और चिकनगुनिया के 11 मामले सामने आ चुके हैं। यादव ने कहा कि डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकिंग विभाग में भर्ती नहीं होना सरकार की नाकामी है। मलेरिया निरीक्षक, सहायक निरीक्षक और एमटीएस जैसे पदों पर भारी कमी बनी हुई है। यादव ने सरकार से डीबीसी में तत्काल भर्ती करने, जनजागरुकता अभियान चलाने और मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए घर-घर जाकर लार्वा जांच व फॉगिंग कराने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.