कोडरमा, नवम्बर 13 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झारखंड स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार जयनगर प्रखंड के ग्राम मुसोवा स्थित अमृत सरोवर के पास गुरुवार को जलछाजन विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वाह्न 9 बजे एसएचजी की दीदियों द्वारा कलश यात्रा सह जलछाजन रैली से हुआ। दीदियों ने टोले से जल भरे कलश के साथ रैली निकाल अमृत सरोवर में जल अर्पित किया और झारखंड राज्य की समृद्धि का संकल्प लिया। इसके उपरांत अतिथियों ने झारखंड राज्य के गौरवशाली इतिहास एवं जलछाजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जल एवं मृदा संरक्षण के प्रति जागरूक किया। मौके पर पौधारोपण और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वाधिक पौधे लगाने वाले और श्रेष्ठ रंगोली बनाने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.