वाराणसी, दिसम्बर 24 -- वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के रमना इलाके में स्थित कूड़ा प्लांट के कमरे के भीतर चालक 24 वर्षीय लवकुश पटेल ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी बुधवार सुबह पुलिस और मृतक के परिजनों को गार्ड रंजीत पटेल ने दी। घटना पर पहुंचे परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर भीतर से शव को निकाल कमरे में तोड़फोड़ कर दिया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। परिजनों का आरोप है कि सुरक्षा गार्ड ने लव कुश की हत्या करके आत्महत्या का रूप दे दिया। प्रभारी निरीक्षक लंका ने बताया कि परिजनों के द्वारा तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मोबाइल की भी जांच की जाएगी। गार्ड से पूछताछ होगी। लवकुश पटेल राजातालाब थाना क्षेत्र के गजापुर गांव के रहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.