वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। शंकुलधारा के बिनियाना क्षेत्र के लोग इन दिनों सीवेज के बीच से गुजरकर आवागमन करने को मजबूर हैं। बीते कई दिनों से क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। हैरानी की बात यह है कि जलकल मुख्यालय से चंद कदम की दूरी पर स्थित इस मोहल्ले में भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। स्थानीय निवासी परमानंद सिंह ने बताया कि जलकल विभाग में बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्कूल-कॉलेज जाना, ऑफिस, दुकान और बाजार तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। वहीं, शंकुलधारा की खुशबू ने बताया कि कई दिनों से मोहल्ले में सीवर की गंभीर समस्या बनी हुई है, लेकिन शिकायतों के बाद भी स्थिति जस की तस है। गुरुदेव ने कहा कि घर से बाहर निकलने से पहले कई बार सोचना पड़ता है। सीवर ओवरफ्...