लखनऊ, अगस्त 1 -- हर जोन के दो वार्डों में 32 महिलाएं करेंगी वसूली एम-पॉस मशीन से डिजिटल रसीद देंगी लखनऊ, प्रमुख संवाददाता जलकल विभाग ने टैक्स वसूली को पारदर्शी, डिजिटल और जनसहभागिता आधारित बनाने की दिशा में एक अभिनव कदम उठाया है। अब शहर के आठों जोनों में जल कर की वसूली का जिम्मा महिलाओं को सौंपा गया है। डूडा के स्वयं सहायता समूह की प्रशिक्षित महिलाएं एम-पॉस मशीन के जरिये घर-घर जाकर टैक्स वसूलेगी। यह कदम जहां एक ओर नगर निगम की राजस्व प्रणाली को सुदृढ़ करेगा, वहीं दूसरी ओर महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी मिसाल कायम करेगा। नगर निगम के आठों जोनों में दो-दो वार्डों का चयन किया गया है। प्रत्येक वार्ड में डूडा समूह की दो महिलाओं को तैनात किया गया है। कुल 32 महिलाएं टैक्स वसूली की जिम्मेदारी निभाएंगी। चिन्हित वार्डों का विवरण: जोन-1: बाबू बनारसी द...