पटना, नवम्बर 30 -- राज्य में जलकरों की बंदोबस्ती को एक वर्ष की अवधि विस्तार दिया गया है। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। बंदोबस्त जलकरों की बंदोबस्ती अवधि का विस्तार एक जुलाई 2025 से 30 जून 2026 तक किया गया है। इसी तरह मत्स्य सह मखाना जलकरों की बंदोबस्ती अवधि का विस्तार एक अक्तूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक किया गया। दरअसल, जलकरों की बंदोबस्ती प्रखंड स्तरीय मत्स्यजीवी सहयोग समितियों के प्रबंध समिति के कार्यकाल अवधि तक जलकरों की अल्पकालीन बंदोबस्ती करने का प्रावधान है। प्रखंड स्तरीय मत्स्यजीवी सहयोग समितियों के प्रबंध समिति का कार्यकाल अक्तूबर से जनवरी 2026 तक समाप्त हो रहा है। इस बीच 30 जून 2025 को जलकरों की बंदोबस्ती भी समाप्त हो गई है। नई बंदोबस्ती का क्रियान्वयन मार्च 2026 से किया जाना है। प्रखंड स्तरीय...