सहरसा, अक्टूबर 5 -- सहरसा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) ने जलई थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना क्षेत्र में दर्ज सभी लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई।समीक्षा बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि लंबित मामलों का शीघ्र एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, जांच कार्य में लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी भी दी गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि त्वरित कार्रवाई से न केवल पीड़ित पक्ष को समय पर न्याय मिलेगा, बल्कि अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से आम जनता के प्रति संवेदनशील रहते हुए कांडों के निष्पादन में पारदर्शिता और तत्परता अपनाने पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...