रुद्रपुर, नवम्बर 22 -- सितारगंज, संवाददाता। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार जल, जंगल और जमीन बेचने में लगी है। दलित, पिछड़ों और गरीबों समेत समाज के हर वर्ग का शोषण किया जा रहा है। सितारगंज के प्रह्लाद पल्सिया और राजनगर में लोगों को बेदखल करना भी इसी रवैये का हिस्सा है। प्रह्लाद पल्सिया पहुंचकर उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और आश्वस्त किया कि कांग्रेस उन्हें किसी भी हालत में उजड़ने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि सरकार को हटाने से पहले विस्थापितों के पुनर्वास की व्यवस्था करनी होगी। धरने के 11वें दिन शनिवार को सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष आर्य ने कहा कि राजनगर और प्रह्लाद पल्सिया में बसे परिवारों को हटाना मानवीय दृष्टिकोण से गलत है। सैकड़ों पट्टे निरस्त होने की आशंका है, जि...