रामगढ़, जनवरी 8 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी शहीद शेख भिखारी की शहादत की स्मृति में गुरुवार को रामगढ़ के चुटुपाली घाटी स्थित शहादत स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी ऐतिहासिक स्थल पर वर्ष 1858 में अंग्रेजों ने बरगद के पेड़ पर शहीद शेख भिखारी को फांसी दी थी। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हजारों सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने शहादत स्थल पर पहुंचकर दुआ की और पुष्प अर्पित कर महान स्वतंत्रता सेनानी को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान देश की आजादी में उनके योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने उनके संघर्ष और बलिदान को वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर झारखंड एकता मंच और अंजुमन अंसार के संयुक्त तत्वावधान में विशेष रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.