लखनऊ, अगस्त 4 -- चकबंदी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार सिंह की मौत जिस रिवाल्वर से हुई वह जर्मन मेड थी। हालांकि, उनकी मौत के छह दिन बाद भी असलहा रहस्य बना हुआ है। असलहे का लाइसेंस किसके नाम से है? इसका पुलिस अबतक पता नहीं लगा सकी है। इस संबंध संबंध में राजकुमार के परिवारीजन ने थाने में कोई तहरीर भी नहीं दी है, न ही किसी पर कोई आरोप लगाया है। परिवारीजन भी कुछ छुपा रहे राजकुमार सिंह के परिवारीजन पुलिस को खुलकर बात नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार सिंह राजकुमार के आशियाना स्थित आवास पर गए थे। परिवारीजनों से बात करने की कोशिश की थी। इसके बाद भी उन्होंने तहरीर देने से मना कर दिया था। पुलिस को आशंका है कि परिवारीजन कुछ बाते छुपा रहे हैं। इस लिए राजकुमार सिंह की मौत के कारण अब तक रहस्य बने हुए हैं। यह है मामला पूर्व सांसद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.