चंदौली, फरवरी 24 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रमदत्तपुर दलित बस्ती में जर्जर और खुली नाली मरम्मत न होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क के मध्य नाली के जर्जर होने के कारण गंदा पानी बजबजा रहा है। जबकि इसके मरम्मत के लिए ग्रामीण कई बार संबंधित अधकारियों से शिकायत कर चुके है, लेकि समस्या दूर नहीं किया गया। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। चेताया जल्द ही समस्या दूर नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के मुख्य सड़क खड़ंजा मार्ग के मध्य नाली की पटिया वर्षों पहले टूट चुकी है। वर्तमान में स्थिति यह है कि पटिया न होने से नाली कूड़े-कचरे से पट गई है, जिससे घरों का गंदा पानी सड़कों पर ही बजबजा रहा है। बदबू और मच्छरों के आतंक के कारण बस्ती में संक्रामक बीमारियों के फैल...