बेगुसराय, जनवरी 4 -- मंझौल। गढ़पुरा-मंझौल पथ के तीनमुहानी से जयमंगलागढ़ मंदिर तक हाल में ही निर्मित पथ लगातार जर्जर होता जा रहा है। दूसरी तरफ गढ़खौली से जयमंगलागढ़ तक सिंगल लेन सड़क रहने के कारण दूसरी तरफ से वाहन के आने पर क्रॉसिंग के क्रम में वाहन गड्ढे में चले जाते हैं। इलाके के लोगों का कहना है कि किसी भी पर्यटन स्थल के विकास में बेहतर सड़कों की अहम भूमिका होती है। लेकिन, जयमंगला माता मंदिर व कावर क्षेत्र में सड़कों की दुर्दशा पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...