चतरा, फरवरी 5 -- कुन्दा प्रतिनिधि । आजादी के बाद पहली बार पिंजा गाँव के लोगो को सरकार के द्वारा सड़क की निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली और टेंडर भी हुई लेकिन ऐसे संवेदक को कार्य करने के लिए विभाग के द्वारा दिया गया जो आज भी सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण नहीं किया। जिससे पिंजा गांव के लोगों का सड़क का सपना जस का तस है। मामला कुंदा प्रखंड के चाया से पिंजा तक जाने वाली मुख्य सड़क की हैं। जहाँ की स्थिति अत्यंत ही जर्जर हो गई है। यह सड़क का निर्माण कार्य संतोष कुमार सिंह के द्वारा कराया जा रहा है।जो पिछले दो वर्ष से बंद है। यह सड़क अब ग्रामीणों के लिए एक सुविधा नहीं, बल्कि जानलेवा बन चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं,जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। गड्ढों में पानी भर...