हरदोई, फरवरी 17 -- हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में जहानीखेड़ा क्षेत्र के हन्नपसिगवां गांव का मुख्य मार्ग खस्ताहाल होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उबड़ खाबड़ रास्ते के चलते आए दिन लोग चोट भी खा बैठते हैं। लालता प्रासद,जहूर, राजबहादुर, रामकुमार, विवेक कुमार आदि ग्रामीणों का कहना है कि जरा सी बारिश होने पर हालात अजुत बदतर हो जाते हैं। तकरीबन पांच हजार की आबादी वाले हन्नपसिगवां गांव जाने का मुख्य मार्ग जर्जर है। ग्रामीणों का कहना है लगभग 19 साल पहले यह सड़क बनी थी जो पूरी तरह उखड़ चुकी है। गांव के आवागमन का कोई और रास्ता न होने के कारण इसी मार्ग से गुजरना होता है। हाइवे गांव जाने वाला यह रास्ता करीब आधा किलोमीटर है। इसकी खस्ताहाल स्थिति से बच्चों,बुजुर्गों और बीमार लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। काफी समय से सड़क बनवान...