कानपुर, जनवरी 5 -- रसूलाबाद। रसूलाबाद-शिवली मार्ग से सुजानपुर जाने वाली सड़क जर्जर हालत में पहुंच गई है। ग्रामीणों को आवागमन में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। रसूलाबाद-शिवली मार्ग से सुजानपुर जाने वाली सड़क की लंबाई करीब एक किलोमीटर है। इस सड़क की स्थिति बदहाल हो गई है। ग्रामीणों को आवागमन में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गांव निवासी अनिरुद्ध, धीरज सिंह, अशीष, मनोज कुमार आदि ने बताया कि कई सालों से सड़क जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। आने-जाने में परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है। साइकिल से कई बच्चे रसूलाबाद व पहाड़ीपुर स्कूल में पढ़ने जाते हैं, लेकिन सड़क ख़राब होने से वह गिरकर घायल हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने समाधान दिवस पर भी शिकाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.